गुणात्मक और विश्लेषणात्मक अध्ययन दर्शाता है कि नई अर्थव्यवस्था में स्थानीय भाषाएं व्यवसायिक सफलता में योगदान करती हैं, जिससे समावेशी विकास सुनिश्चित होता है.
नई अर्थव्यवस्था में डिजिटल तकनीक, इंटरनेट, ई-कॉमर्स, प्लेटफ़ॉर्म आधारित व्यापार, स्टार्ट-अप संस्कृति तथा वैश्वीकरण ने व्यवसाय की संरचना और कार्यप्रणाली को मूल रूप से परिवर्तित कर दिया है। इस परिवर्तन के साथ भाषा की भूमिका केवल संप्रेषण तक सीमित न रहकर व्यवसायिक रणनीति का एक केंद्रीय घटक बन गई है। यद्यपि लंबे समय तक अंग्रेज़ी को व्यापार और प्रबंधन की प्रमुख भाषा माना जाता रहा, किंतु वर्तमान परिदृश्य में स्थानीय भाषाएँ उपभोक्ता पहुँच, बाज़ार विस्तार, ब्रांड विश्वास और आर्थिक समावेशन का प्रभावी माध्यम बन चुकी हैं। प्रस्तुत शोध-पत्र गुणात्मक एवं विश्लेषणात्मक पद्धति पर आधारित है तथा द्वितीयक स्रोतों के माध्यम से यह अध्ययन करता है कि नई अर्थव्यवस्था में स्थानीय भाषाएँ किस प्रकार व्यवसायिक सफलता और समावेशी विकास को सुनिश्चित कर रही हैं।
No takes yet. Share an insight, caveat, or question.
Janardan Namdev Wagh (2026) studied this question.
Synapse has enriched 5 closely related papers on similar clinical questions. Consider them for comparative context: