Comparative study evaluates mental health in orphan and non-orphan children, indicating significant differences based on familial support.
मानसिक स्वास्थ्य व्यक्ति के सम्पूर्ण व्यक्तित्व का सार है, जिसमे व्यक्ति की सम्पूर्ण व्यक्तित्व की समन्वित क्रियाषीलता होती है। जिन परिवारों में बालकों की उचित देख-रेख होती है उन बालकों का भी मानसिक स्वास्थ्य नकारात्मक रूप से प्रभावित होते देखा गया है तो, उन बालकों को कितनी समस्या होती होगी जहां देख-रेख परिवार में नहीं बल्कि किसी अन्य संस्थान में होती है, और परिवार का कोई सदस्य नहीं होता। प्रस्तुत शोध का उद्देश्य उच्च प्राथमिक स्तर के अनाथ एवं सनाथ बालकों-बालिकाओं के मानसिक स्वास्थ्य का तुलनात्मक अध्ययन करना है। अध्ययन में कुल 400 विद्यार्थियों को शामिल किया गया, जिसमें 100 अनाथ बालक, 100 अनाथ बालिकाएँ, 100 सनाथ बालक तथा 100 सनाथ बालिकाएँ सम्मिलित है। मानसिक स्वास्थ्य का आकलन स्वः निर्मित परीक्षण के माध्यम से किया गया। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण माध्य, मानक विचलन एवं टी-परीक्षण द्वारा किया गया। परिणामों से स्पष्ट होता है कि अनाथ एवं सनाथ बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य में सार्थक अंतर पाया गया। सनाथ बालकों एवं बालिकाओं का मानसिक स्वास्थ्य अनाथ बालकों एवं बालिकाओं की तुलना में उच्च स्तर का पाया गया। साथ ही, लिंग के आधार पर भी महत्वपूर्ण अंतर सामने आया। अध्ययन से यह निष्कर्ष निकाला गया कि पारिवारिक वातावरण, भावनात्मक सहयोग एवं सामाजिक सुरक्षा बच्चों के मानसिक स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण रूप से प्रभावित करते हैं।
No takes yet. Share an insight, caveat, or question.
ममता et al. (2025) studied this question.
Synapse has enriched 5 closely related papers on similar clinical questions. Consider them for comparative context: