Examines differences in educational aspirations among 11th graders in Chitrakoot, highlighting socio-demographic factors.
सारांश शिक्षा किसी भी समाज के विकास का प्रमुख आधार मानी जाती है। उच्च माध्यमिक स्तर विद्यार्थियों के जीवन का वह महत्वपूर्ण चरण है जहाँ वे अपने भविष्य, करियर तथा उच्च शिक्षा के बारे में गंभीरता से विचार करना प्रारंभ करते हैं। इस स्तर पर विद्यार्थियों की शैक्षिक आकांक्षा उनके जीवन की दिशा निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। शैक्षिक आकांक्षा से तात्पर्य उस लक्ष्य या अपेक्षा से है जिसे विद्यार्थी अपनी शिक्षा के माध्यम से प्राप्त करना चाहते हैं। वर्तमान अध्ययन जनपद चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के उच्च माध्यमिक स्तर पर अध्ययनरत शिक्षार्थियों की शैक्षिक आकांक्षा स्तर एवं उनकी शैक्षिक आकांक्षा में लिंग और आवासीय पृष्ठभूमि के आधार पर अंतर का अध्ययन करने के लिए किया गया है। अध्ययन में जनपद चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के उच्च माध्यमिक विद्यालयों के कक्षा 11वी के शिक्षार्थियों को जनसंख्या के रूप में शामिल किया गया है। प्रतिदर्श के रूप में जनपद चित्रकूट (उत्तर प्रदेश) के उच्च माध्यमिक विद्यालयों से कक्षा-11वी के 200 छात्र एवं छात्राओं का चयन स्तरीकृत यादृच्छिक प्रतिदर्शन विधि के माध्यम से किया गया है।
No takes yet. Share an insight, caveat, or question.
शर्मा et al. (2026) studied this question.
Synapse has enriched 5 closely related papers on similar clinical questions. Consider them for comparative context: