Descriptive study analyzes the impact of internship on B.Ed. trainees' teaching skills and confidence.
वर्तमान समय में शिक्षक शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ बनाने पर विशेष बल दिया जा रहा है, क्योंकि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का आधार सक्षम एवं प्रशिक्षित शिक्षक होते हैं। B.Ed. पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप एक महत्वपूर्ण घटक है, जो प्रशिक्षु शिक्षकों को वास्तविक विद्यालयी वातावरण में कार्य करने का अवसर प्रदान करती है। प्रस्तुत अध्ययन का उद्देश्य B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षकों के शिक्षण कौशल, कक्षा प्रबंधन क्षमता, आत्मविश्वास, संप्रेषण कौशल तथा व्यावसायिक दृष्टिकोण के विकास में इंटर्नशिप की भूमिका का विश्लेषण करना है। यह अध्ययन वर्णनात्मक एवं अनुभवजन्य शोध पद्धति पर आधारित है। अध्ययन के लिए 50 B.Ed. प्रशिक्षु शिक्षकों का चयन किया गया। आंकड़ों के संकलन हेतु संरचित प्रश्नावली, साक्षात्कार तथा अवलोकन तकनीकों का उपयोग किया गया। प्राप्त आंकड़ों का विश्लेषण प्रतिशत विधि द्वारा किया गया। अध्ययन के निष्कर्षों से ज्ञात हुआ कि इंटर्नशिप प्रशिक्षु शिक्षकों के शिक्षण कौशल, आत्मविश्वास तथा कक्षा प्रबंधन क्षमता के विकास में महत्वपूर्ण योगदान देती है। अधिकांश प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि विद्यालयी अनुभव ने उन्हें वास्तविक शिक्षण परिस्थितियों को समझने, विद्यार्थियों के साथ प्रभावी संवाद स्थापित करने तथा व्यावसायिक उत्तरदायित्वों का निर्वहन करने में सक्षम बनाया। अध्ययन यह भी दर्शाता है कि इंटर्नशिप सैद्धांतिक ज्ञान एवं व्यावहारिक अनुभव के मध्य एक प्रभावी सेतु का कार्य करती है। अतः निष्कर्षतः कहा जा सकता है कि B.Ed. पाठ्यक्रम में इंटर्नशिप शिक्षक शिक्षा का एक अनिवार्य एवं प्रभावशाली घटक है, जो प्रशिक्षु शिक्षकों के समग्र व्यावसायिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
No takes yet. Share an insight, caveat, or question.
DR. SEEMA MISHRA (2026) studied this question.
Synapse has enriched 5 closely related papers on similar clinical questions. Consider them for comparative context: